BREAKING NEWS
latest

728x90

468x60

भाजपा को वोट दो विधानसभा उतरी को बनाएंगे पंजाब का माडल विधानसभा क्षेत्र::मंत्री मीनाक्षी लेखी

 केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाजपा उम्मीदवार प्रवीण बांसल के लिए मांगे वोट



भाजपा को वोट दो विधानसभा उतरी को बनाएंगे पंजाब का माडल विधानसभा क्षेत्र::मंत्री मीनाक्षी लेखी

लुधियाना-16-फ़रवरी( हरजीत सिंह खालसा ) विधानसभा उतरी से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण बांसल के पक्ष में प्रचार करने पंहुची केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने विकास के रुप में पिछड़े विधानसभा उतरी को पंजाब का माडल व नंबर-1 विधानसभा क्षेत्र बनाने का वायदा स्थानीय लोगो से किया। यूथ भाजपा नेता गुरदीप गोशा के सलेम टाबरी स्थित निवास पर एकित्रत जनसमूह को संबोधित करते हुए लेखी ने बांसल के लिए वोट मांगते हुए कहा कि 6 बार विधायक बने कांग्रेसी विधायक की 30 वर्ष की कारगुजारी आप देख चुके हैं। अकाली दल का शासन भी आपने देखा है। अब पंजाब की नुहार बदलने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर विधानसभा उतरी से शुरुआत कर पंजाब में भाजपा सरकार के गठन की शुरुआत करें। भाजपा उम्मीदवार प्रवीण बांसल ने विधानसभा उतरी के विकास के लिए भाजपा की नितियों का जिक्र करते हुए कहा आप भाजपा को वोट दो भाजपा आप को विकास देगी। भाजपा के संकल्प पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्लग और प्ले माडल, टैक्स प्री कलस्टर, फेसलैस इंस्पैक्शन और ओडीओपी योजनाएं शुरु की जाएगी।

« PREV
NEXT »

No comments