BREAKING NEWS
latest

728x90

468x60

भाजपा ही महिलाओ को दे सकती है सुरक्षा भरा माहौल : मीनाक्षी लेखी

 भाजपा ही महिलाओ को दे सकती है सुरक्षा भरा माहौल : मीनाक्षी लेखी

भाजपा ने ही दिया है बेटी बचाओं बेटी पढाओ का नारा : एडवोकेट बिक्रम सिद्धू


लुधियाना-09-फरवरी( हरजीत सिंह खालसा ) केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा ही पंजाब में महिलाओं को सुरक्षा भरा माहौल प्रदान कर सकती है। कांग्रेस शासन मेें महिलाओंं पर अत्याचार, बलात्कार व अन्य अपराध बढे है ऐसे में महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। आज यहां लक्ष्मी लेडीज कल्ब द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई है ऐसी ही पंजाब में अपनाई जायेगी। कार्यक्रम में उपस्थित लुधियाना पश्चिमी से भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिद्धू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा बेटी बचाओं बेटी पढाओ का है। यही पार्टी महिलाओ के हितो की रक्षक है, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओ की सुरक्षा को सुनिशिचत बनाया जायेगा। दुख की बात है कि कांग्रेस के समय में महिलाएं घर से बाहर निकलते हुए डरती है क्योकि कांग्रेस राज में अराजकता की स्थिति ने हर एक की सुरक्षा को खतरे में डाला है। कार्यक्रम में पदमश्री रजनी बैक्टर, कल्ब की प्रधान नीता सूद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समय की जरूरत है इसके बिना समाज तरक्की नही कर सकता। अब समय आ गया है कि महिलाएं इस बात की चिंता करे कि उनके अधिकारो और सुरक्षा की चिंता कौन करता है।



« PREV
NEXT »

No comments